जिले में 6 मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज जिले में कुल एक्टिव केस हुए 7

0 461
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिस कोरोना की तीसरी लहर से पूरी दुनिया और देश में हाहाकार मचा हुआ है और देश में डेढ़ लाख के रोज मरीज निकलने लगे हैं उस कोरोना का असर अब सीधी जिले में भी दिखाई देने लगा है 9 जनवरी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सुबह 384 लोगो की rtpcr जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमे सभी 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है इसमें 2 पांड मझौली, 1 टिकरी मझौली, 2 रामडीह सिहावल, 1 नौगमा धीर सिंह सीधी के है सभी होम आइसोलेशन में है सभी का स्वास्थ सामान्य और लक्षणविहीन है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि सभी को एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 7 एक्टिव केस हो गए हैं ।

News TOP Footer