कुकड़ीझर में गुप्ता परिवार की युवती की संदिग्ध अवस्था में कुए में मिली लाश परिजनों और उनके समर्थकों ने शहर में किया हंगामा



सीधी धर्मेंद : सीधी जिला कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुकड़ीझर में आज एक गुप्ता परिवार की युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश कुए में मिलने के बाद उसके परिजनों ने लाश को सीधी शहर मे लाकर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया युवती के लाश को गाड़ी से लेकर सम्राट चौराहा पहुंचे मृतक के परिजनों और उनके समर्थकों ने सम्राट चौराहे पर काफी देर तक हंगामा किया इस दौरान पुलिस ने उनको समझाएं देने की कोशिश की लेकिन युवती के परिजन और उनके समर्थक आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा जारी रखें रहे। धीरे-धीरे हंगामा कर रहे लोग सम्राट चौक से हॉस्पिटल चौक पहुंच गए और उन्होंने सबको सड़क पर रखकर लोगों को रोकना और रास्ते को जाम करना शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मृतक युवती के भाई और रिश्तेदारों से उनकी मांगों को जानने की कोशिश की जिस पर उन लोगों ने उक्त युवती के दो-तीन दिन से लापता होने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई परिजनों का कहना था कि उक्त युवती के बारे में आरोपियों ने आज फोन करके बताया कि उन्होंने लड़की को घर भेज दिया है इसके साथ ही मृतक युवती के परिजनों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ से बात करने के बाद भी मृतक युवती के परिजन और उनके समर्थक लगातार हंगामा करते रहे जिसके बाद सीधी शहर से आए कई गणमान्य लोगों ने इस संबंध में पुलिस और मृतक युवती के परिजनों से बात की जिसके बाद मृतक युवती के परिजन लिखित में अपनी समस्या देकर उस पर कार्यवाही की मांग दोहराई जिस पर पुलिस राजी हो गई इस दौरान मौके पर एसडीएम सीधी भी पहुंच गए और उन्होंने भी मृतक के परिजनों को समझाइश दी काफी देर बाद मृतक के परिजन अपना लिखित आवेदन लेकर पहुंचे और उन्होंने एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपकर हंगामा और धरना खत्म कर दिया। धरना खत्म होने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने एसडीएम से इस प्रकरण में फरियादियों द्वारा की गई मांग और की जा रही कारवाही की जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि मृतक युवती का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसके आधार पर कार्यवाही करेगी।
