पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 01 लाख 66 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 01 लाख 66 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम पड़खुरी 587 थाना रामपुर नैकिन के मनीष सेन पिता लेखमणि सेन की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये, ग्राम कोठिया थाना रामपुर नैकिन के रघुराई केवट पिता राजेश केवट की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये, ग्राम चोरगड़ी थाना रामपुर नैकिन के रामनरेश द्विवेदी पिता हीरालाल द्विवेदी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, करौली थाना अमिलिया के विनीत चतुर्वेदी पिता विजय चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये, अमिरिती थाना अमिलिया के अमरनाथ उर्फ चीकू सेन पिता शिवानंद सेन की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये, ग्राम मगराज थाना अमरपाटन जिला सतना के शशांक उर्फ आलोक त्रिपाठी पिता सुखेन्द्र त्रिपाठी की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये एवं 13 अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 01 लाख 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।
