इंद्रवती नाट्य समिति महाउर महोत्सव आज से विन्ध्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘मथानी लुहार’ का आज होगा मंचन

0 387
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आज़ादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर इंद्रवती नाट्य समिति, सीधी रंगमंच के द्वारा छठवें महाउर नाट्य महोत्सव एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक वैष्णवी गार्डन सीधी में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व इंद्रावती नाट्य समिति द्वारा पत्रकार वार्ता बुलाई गई पत्रकार वार्ता में समिति ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा चलाए जा रहे 75 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के दौरान तैयार किए गए 3 नाटकों का मंचन प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से किया जाएगा दिनांक 4 जनवरी को नीरज कुंदेर द्वारा निर्देशित नाटक मथानी लुहार का मंचन किया जाएगा। द्वितीय दिवस शिवनारायण कुंदेर लिखित एवं निर्देशित नाटक पागल और तृतीय दिवस रोशनी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘बंका बैगा’ का मंचन होगा दिनांक 07 से 09 जनवरी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से फ़िल्म का प्रसारण होगा।फ़िल्म महोत्सव में 40 देशो से आई लगभग 10 भाषाओं में सीधी के दर्शकों को फिल्में देखने का अवसर प्राप्त होगा।प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। पत्रकार वार्ता के दौरान 75 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कलाकारों ने मीडिया के सामने बघेली कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कहा कि हमें यहां पर जो कुछ सीखने को मिलेगा हम इसे ले जाकर अपने प्रदेशों में इसका प्रचार प्रसार करेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद कार्यक्रम के मुखिया डॉ. अनूप मिश्र ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि आयोजन के दौरान कोविड 19 का पूरी तरह पालन किया जाएगा इसके साथ ही डॉक्टर अनूप मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए और लोगों कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

News TOP Footer