नव वर्ष के कार्य का आगाज राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के साथ किया गया

सीधी धर्मेंद : 3 जनवरी 2022 को नव वर्ष के कार्य का आगाज राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के साथ कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री खान द्वारा सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा नव वर्ष में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति की अपेक्षा की गई है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, एडीएम श्री बी के पाण्डेय सहित समस्त एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
