मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन सीधी ने फार्मासिस्ट सतीश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की

0 269
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शहर के गांधी चौंक पर मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन सीधी द्वारा फार्मासिस्ट सतीश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कि गई। एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान ने बताया कि जिले के मड़वास चौकी अंतर्गत निधपुरी निवासी सतीश गुप्ता चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में कर्मचारी बतौर सेवा दे रहे थे। विगत दिवस शुक्रवार को बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में शव मिला था जिसके बाद शनिवार को कुसमी मार्ग में शव रखकर न्यायिक जांच कि मांग को लेकर घंटो तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता व धौहनी विधानसभा विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन दिए जाने बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। श्री सिंह ने कहा की फार्मासिस्ट सतीश गुप्ता मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन इकाई सीधी के जिला प्रवक्ता थे । श्री गुप्ता के निधन पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन शोक व्यक्त करता है और उनके संदेहास्पद मौत को लेकर निष्पक्ष जांच कि मांग करता है। इस दौरान डॉ ओमप्रकाश वैश्य, डॉ बी के सिंह, डॉ राजीव पाण्डेय, फार्मासिस्ट लालबहादुर सिंह, फार्मासिस्ट विजय, एमआर वरुण मिश्रा, पत्रकार अमित कुमार स्वतंत्र, सूरज शुक्ला, कमलेश सिंह चौहान, शिवम चंदेल सहित अन्य ने फार्मासिस्ट सतीश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

News TOP Footer