ग्राम मझरेठी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया


सीधी धर्मेंद : 26 दिसंबर को सीधी थाना अंतर्गत ग्राम मझरेठी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई इस मारपीट में एक पक्ष में महिलाओं के साथ भी लिपट कर उनसे मारपीट की जिसका वीडियो भी सामने आया है। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष महिलाओं के साथ जिला कोतवाली पहुंचा और उन्होंने मारपीट करने वाले आरोपी महेंद्र कुमार मिश्रा दिलीप कुमार मिश्रा संदीप उर्फ पप्पू मिश्रा राजेश मिश्रा अमन मिश्रा अमित मिश्रा और पीयूष मिश्रा के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई फरियादियों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है और पीड़ितों का मेडिकल कराया है जिला कोतवाली में अपनी फरियाद दर्ज कराने आए फरियादियों ने इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने साथ की गई मारपीट की जानकारी दी और कहा कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी लिपट मारपीट की है 1 महिलाओं ने भी मारपीट कर छेड़खानी करने तक का आरोप लगाया कोतवाली पक्ष में अपनी शिकायत लेकर दूसरा पक्ष भी आया है पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
