जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की विस्तारित बैठक 21 दिसंबर को होगी आयोजित

0 177
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी की एक अति महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में दिनांक 21 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में आहूत की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने बताया कि उक्त बैठक में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में जन जागरण अभियान, पार्टी का सदस्यता महाअभियान, एवं पुराने कांग्रेसियों के घर वापसी अभियान के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा एवं रणनीति तय की जाएगी। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं अन्य संगठनात्मक बिंदुओं पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने उक्त महत्वपूर्ण बैठक में सीधी जिले में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कॉन्ग्रेस प्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेश कार्यकर्ताओं से उपरोक्त बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है

News TOP Footer