दाऊ साहब” की याद में सर्रा में तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 25 हजार मरीजों का हुआ परीक्षण कई सैकड़ा मरीज भोपाल भेजे गए

0 157
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 से 19 दिसम्बर, तक चुरहट के सर्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अर्जुनसिंह “दाऊ साहब” की याद में आयोजित तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आज सफलता पूर्वक समापन किया गया। तीन दिवसीय आयोजित इस शिविर में चुरहट सहित जिले के कोने-कोने से आए लगभग 25000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से लगभग 20 हजार मरीजों का उपचार किया गया इसमें से कई सैकड़ा गंभीर बीमारियों के मरीजों को ऑपरेशन और बेहतर इलाज के लिए भोपाल की चिरायु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिन्हें स्पेशल वाहन द्वारा भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया। शिविर के समापन अवसर पर 19 दिसंबर को भी सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ इलाज के लिए पहुंचने लगी जिनका शिविर में मौजूद चिरायु हॉस्पिटल के 300 लोगों के मेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण और जांच की और सभी जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई चयनित मरीजों को भोपाल के लिए रेफर कार्ड बनवाए। इन 3 दिनों के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सभी लोगों के लिए पर्याप्त भोजन चाय पानी के इंतजाम किए गए थे। 3 दिन तक चले विशाल चिकित्सा शिविर की चिकित्सीय व्यवस्था का संचालन कर रहे चिरायू हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर गोयनका से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने विशेष मुलाकात कर शिविर के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उनसे शिविर को लेकर कई सवाल किए जिनके उन्होंने जवाब दिए सवाल-जवाब के दौरान चिरायु हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर गोयनका ने राहुल भैया के द्वारा गरीबों के हितार्थ आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर की खुले दिल से प्रशंसा की गई। सर्रा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में जितना योगदान चिरायु हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ को जाता है उतना ही योगदान स्थानीय वॉलिंटियररो का भी रहा है राहुल भैया के एक इशारे पर कई सैकड़ा वॉलिंटियर इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे रहे एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे अनेक वरिष्ठ वॉलिंटियररो से भी शिविर के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया ली प्रक्रिया के दौरान सभी वॉलिंटियररो ने अजय सिंह राहुल भैया के इस पुनीत कार्य की दिल से प्रशंसा की। सर्रा के निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर की व्यवस्था में अनेक लोगों का योगदान रहा है जिनमें आनंद सिंह शेरगांव भारत सिंह राजेंद्र सिंह भदोरिया सुरेश सिंह ज्ञान सिंह चौहान नवीन सिंह ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री दीपक मिश्रा जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा दादू रंजना मिश्रा बसंती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता जिन सभी का नाम बता पाना संभव नहीं है ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वास्थ्य शिविर में सभी वॉलिंटियर पर दिशा निर्देश जारी कर व्यवस्था का संचालन करने वाले डॉ महेंद्र सिंह चौहान से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने शिविर को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ली प्रतिक्रिया के दौरान उन्होंने कहा की अजय सिंह राहुल भैया ने क्षेत्र के लोगों की सेवा अपने परिवार की तरह की है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। शिविर के समापन अवसर पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने स्वर्गी दाऊ कुमार अर्जुन सिंह की स्मृति में आयोजित निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर के आयोजक अजय सिंह राहुल भैया से भी शिविर के सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने अजय सिंह राहुल भैया से कई ऐसे जटिल सवाल भी पूछें जो शिविर की व्यवस्था सफलता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं लेकिन उन सवालों का जवाब भी अजय सिंह राहुल भैया ने बहुत ही सहजता शालीनता देते हुए कहा कि जिनको निंदा करनी है वह निंदा करेंगे जिनको काम करना है वह काम करेंगे हम काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह राहुल भैया ने अपने पिता स्वर्गीय दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए सीधी जिले के पीड़ित जरूरतमंद गरीब जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर पीड़ित मानवता की सेवा करने का एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है उनके इस मुकाम से बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए लोगों को बड़ा जिगर और सेवा भाव लेकर सामने आना होगा निंदा तो कोई भी कर सकता है लेकिन सेवा का काम वही कर सकता है जिसका धर्म ही सेवा हो जिसका कर्म ही सेवा हो जिसकी शिक्षा और संस्कार मे सेवा हो।

News TOP Footer