अर्जुनसिंह की याद में हुआ विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ, हम सब मिलकर दाऊ साहब के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं कहा अजयसिंह ने

0 215
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 दिसम्बर, को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने चुरहट के सर्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अर्जुनसिंह “दाऊ साहब” की याद में आयोजित तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया| चिरायु मेडिकल कालेज, भोपाल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में अन्य जिलों से आये अनुभवी, विशेषज्ञ, ख्यातनाम और पारखी डाक्टर मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे| शिविर का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप जला कर किया गया। दीप प्रज्जलन के बाद सभी अतिथियों का माला से स्वगत किया गया। स्वगत के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि दाऊ साहब ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सबसे ज्यादा काम समाज के गरीब, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों के लिए किया है| उनके द्वारा शुरू की गई प्रत्येक योजना में केवल इन्हीं लोगों का हित जुड़ा रहता था| दाऊ साहब की इसी कार्यशैली और संवेदनशील भावनाओं की कद्र करते हुए उनकी याद में यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है| हम सब मिलकर आदरणीय दाऊ साहब के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि चुरहट की जनता को बेहतर चिकित्सा परामर्श मिल सके अजय सिंह ने चिरायु अस्पताल के संचालक डा. अजय गोयनका के योगदान को याद करते हुए कहा कि इस तरह का शिविर मझौली में भी लगाया गया था जिसमें करीब पच्चीस हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था इसमें से चौबीस सौ लोगों को गहन उपचार के लिए चिन्हित किया गया था जिसमें से करीब अठारह सौ लोगों का उपचार भोपाल ले जा कर कराया गया था उनके सहयोग से इसी तरह का शिविर यहाँ पर आयोजित किया जा रहा है जहाँ से जटिल रोगों के मरीजों को चिरायु अस्पताल भोपाल एवं सतना भेजा जाएगा उन्होंने कहा कि डा. गोयनका चुरहट से चिरायु अस्पताल पहुँचने वाले हर मरीज की विशेष मदद करते हैं| यदि वे केवल नाम भर ले लेते हैं तो मुझे डा. गोयनका को फोन करने की जरुरत नहीं रहती है| अजयसिंह ने कहा कि आज जहाँ शिविर आयोजित किया जा रहा है वह स्थान वर्षों से उपेक्षित था| अब यहाँ पर मरीजों का प्राथमिक उपचार और जांच की जायेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें सतना या भोपाल भेजा जाएगा यहाँ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी शुभारम्भ के अवसर पर चिरायु अस्पताल के डा. गोयनका दमोह से विशेष रूप से पधारे डा. अजयलाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डा. संजय त्रिवेदी ने भी सम्बोधित किया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अर्जुनसिंह “दाऊ साहब” के पेरणा दाई पलो को साझा किया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भी पहुंचे और उन्होंने दाऊ साहब की प्रतिमा पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और शिविर में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि दाऊ साहब ने जितनी भी योजनाएं बनाई है आज भी उसका गरीब तबके के लोग लाभ पा रहे हैं दाऊ साहब की बनाई गई योजनाएं आज मील का पत्थर साबित हुई हैं i कार्यक्रम में अर्जुनसिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह, के.के. सिंह”भंवर साब” पूर्व विधायक, कमलेश्वर पटेल विधायक, यादवेन्द्र सिंह पूर्व विधायक, सुखेन्द्र सिंह बना पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह और बसंती देवी आदि स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने पत्रकारों को सिविल के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए i उद्घाटन सत्र कार्यक्रम के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल और दमोह से आए डॉक्टरों की स्पेशल टीम और स्टाफ द्वारा मरीजों का परीक्षण शुरू किया गया इस शिविर में जटिल रोगों सहित अनेक रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं शिविर 19 दिसंबर तक चलेगा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के साथ लोगों के भोजन की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है।

News TOP Footer