पीठासीन एवं मतदान अधिकारी 1 का प्रशिक्षण आयोजित अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने निरीक्षण कर किया उत्साहवर्धन

0 166
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 दिसम्बर को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के दृष्टिगत पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1 विकासखण्डवार गुरूवार को उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में विकासखण्ड सीधी के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट बी. के. पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण अवलोकन कर अधिकारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान कर उत्साहवर्धन भी किया गया अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों एवं प्रक्रियाओं को आत्मसात करें तथा त्रुटिरहित निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराएं। उन्होने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदानदलों को एक साथ कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। एक साथ पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होने से जटिलताएं भी होती हे। पंच एवं सरपंच का निर्वाचन मतपत्र के माध्यम से तथा जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन ईव्हीएम मशीन के माध्यम से संपादित किया जाएगा। अपर जिला मजिस्टेªट ने कहा कि प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मतदान दल निर्भीक होकर त्रुटिरहित निर्वाचन सम्पन्न कराए इसके लिए प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक प्राप्त करें तथा अपनी समस्त शंकाओं का समाधान करें। दो सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर टेªनर्स द्वारा पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्र. 1 को आवश्यक दिशा-निर्देशों तथा प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ईव्हीएम मशीन का हैण्डआन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

News TOP Footer