मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिए मतदान अधिकारी 2, 3 एवं 4 की नियुक्ति के संबंध में जानकारी देने के निर्देश

सीधी धर्मेंद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बताया कि पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु सभी विभागों के दिये गए कर्मचारियों को मतदान अधिकारी 2, 3 एवं 4 की नियुक्ति हेतु प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि इन सभी कर्मचारियों की जानकारी का सत्यापन संबंधी कर्मचारियों के द्वारा करवाकर हस्ताक्षर कराया जावे। उपरोक्त सूची में अधिकारियों/कर्मचारियों की जानकारी सत्यापन करते समय विशेष ध्यान रखा जावें। यदि कर्मचारी निलंबित/स्थानांतरित/सेवानिवृत्त हो गया है तो इसकी जानकारी रिमार्क फील्ड में दिया जावे। कर्मचारी यदि संविदा के पद पर है तो उसके सेवा के कितने वर्ष हो चुके है, जिसकी जानकारी संबंधित फील्ड में भरें। प्रत्येक कर्मचारी की समस्त जानकारी जो शीट में दी गई है उसका वेरीफिकेशन संबंधित कर्मचारी के द्वारा करवाकर हस्ताक्षर कराया जावें यदि कोई जानकारी में त्रुटि हो तो इसी शीट में गोला लगाकर सही जनकारी पेन से लिखें। यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निर्वाचन के अन्य कार्य में लगाई है तो आदेश की प्रति के साथ उल्लेखित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने निर्देशित किया है कि उक्त सूची का सत्यापन 18 दिसंबर 2021 तक अनिवार्य रूप से कराकर मूलप्रति एनआईसी कार्यालय में जमा करावें।
