जिला पंचायत सभागार में आज होगा मास्टर टेनरों का प्रशिक्षण

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने आदेश जारी कर त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं ई.व्ही.एम. की कमीशनिंग कार्य हेतु मास्टर टेनरों की नियुक्ति की गई है। मास्टर टेनरों का प्रशिक्षण दिनांक 14.12.2021 आज जिला पंचायत सभागार कक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में समस्त मास्टर टेनरों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
