कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

0 132
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री खान ने बताया कि ग्राम चन्दोहीडोल तहसील मझौली के दीनदयाल साहू की दिनांक 15.07.2021 को ग्राम चन्दोहीडोल तहसील मझौली में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी हिरमनुआ साहू को 15 हजार रूपये, ग्राम सहजनहां तहसील मझौली के राजेश्वर सिंह की दिनांक 12.06.2021 को ग्राम सहजनहां तहसील मझौली में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस माता रानी सिंह को 15 हजार रूपये, ग्राम छूही तहसील मझौली के नंदकिशोर कचेर की दिनांक 14.08.2021 को ग्राम छुही तहसील मझौली में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी तेरसिया कचेर को 15 हजार रूपये एवं ग्राम चन्दोहीडोल तहसील मझौली के राजेश साहू की दिनांक 15.07.2021 को ग्राम चन्दोहीडोल तहसील मझौली में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी मानसी साहू को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

News TOP Footer