सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर कलेक्टर सहित अधिकारियों को लगाए गए झण्डे

0 368
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय सहित जिला अधिकारियों को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर दिनेश कुमार सैनी (से. नि.) एवं कल्याण संयोजक वैद्यनाथ सोनी द्वारा झण्डे लगाए गए। इस अवसर पर कलेक्टर तथा अधिकारियों द्वारा सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि दी गई। उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय शस्त्र सेनाओं के जवान, जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं, का पुण्य स्मरण करना तथा सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए धनराशि एकत्र करना हैं। इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, विकलांग सैनिक, भूतपूर्व सैनिक को उपचार, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, सिलाई-कड़ाई एवं अन्य तरह से आर्थिक सहायता के लिए किया जाता है। झण्डा दिवस निधि में दान की गई राशि आयकर से मुक्त है। भारतीय सैनिक युद्ध तथा शांति के समय एक सजग प्रहरी की तरह सेवाएं देते हैं। वे देश को जल, थल तथा वायु में बहुत की कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं एवं भारत की अखण्डता एवं एकता की रक्षा करने के लिए तत्पर रहते हैं। अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं। इस तरह सैनिक देश की रक्षा तथा सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

News TOP Footer