ग्राम पंचायत मजरेटी कोठार की मुस्लिम बस्ती की सड़क की समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण

सीधी धर्मेंद : 7 दिसंबर को जिला पंचायत में चल रही जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत मजरेटी कोठार की मुस्लिम बस्ती में सड़क की समस्या को लेकर गांव के एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों ने जनसुनवाई में अपनी समस्या का आवेदन दिया और जिले की कलेक्टर से उक्त रास्ते को संचालित करवाने की मांग की जनसुनवाई में जिले के कलेक्टर को अपना आवेदन देने के बाद बाहर आए ग्रामीणों और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामचरण सोनी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या से अवगत कराया और बताया कि गांव की रोड को बनाने के लिए गांव के एक व्यक्ति द्वारा भूमि देने से इनकार किया जा रहा है क्योंकि उसके ऊपर गांव के कुछ रसूखदार लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है जिसकी वजह से रोड नहीं बन पा रही है और गांव के 1000 लोगों को रास्ते की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने जनता के हितों का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन से इस समस्या का जल्द निराकरण करवाने की मांग की।
