3 चरणों में संपन्न कराए जाएंगे सीधी जिले में पंचायत चुनाव बताया कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुजीबुर्रहमान खान ने

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में चुनाव की आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है जिसको लेकर 7 दिसंबर को एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान से एक विशेष मुलाकात के दौरान उनसे जिले में पंचायत के चुनाव को संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी चाहि तो उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने चुनावों के लिए अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है और नियम के तहत सभी प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं इसके साथ ही कलेक्टर ने बताया कि सीधी जिले में पंचायत चुनाव 3 चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। विशेष मुलाकात के दौरान जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले में की जा रही धान खरीदी और खरीदी के लिए रखे गए लक्ष्य की बी जानकारी जानकारी ली।
