जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर होगी प्रभावी कार्यवाही

0 139
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की उपस्थित में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री खान द्वारा रेत के अवैध उत्खनन के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा उपखण्ड स्तर एवं तहसील स्तर पर राजस्व, पुलिस, वन एवं खनिज विभाग का संयुक्त दल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये दल निर्देश प्राप्त होने पर संयुक्त रूप से रेत के अवैध उत्खनन पर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही करेंगें। कलेक्टर ने सोन-घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र से जुड़ें स्थानों पर प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध उत्खनन से जुड़ें माफिया के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति एक टीम के रूप में कार्य करके ही की जा सकती हैं। उन्होने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाएं तथा सही समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान कर खनन माफिया के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, समस्त उपखण्ड अधिकारी राजस्व, उपसंचालक खनिज दीपमाला तिवारी, संजय टाइगर रिजर्व, वन विभाग, परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer