शैलेंद्र तिवारी शैलू दत्त ने हनुमान चालीसा का 100 बार अलग-अलग धुनों पर गान करके वनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0 715
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के एक छोटे से नजदीकी गांव खजूरी के रहने वाले प्रकाश तिवारी मधुर और शैलू दत्त ने अपनी कला कौशल के दम पर हिंदुस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में इस जिले का नाम रोशन कर दिया है और अपनी पैठ जमा ली है प्रकाश तिवारी ने मधुर फिल्मस बैनर के तले अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं उसी के तहत उनके भाई गायक संगीतकार शैलेंद्र तिवारी शैलू दत्त ने हनुमान चालीसा का 100 बार अलग-अलग धुनों पर लगातार गान करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जिसके लिए उन्हें डीपीआईएएफ द्वारा दादा साहब फाल्के बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है अपनी इस उपलब्धि को अर्जित करने के बाद सीधी पहुंचे प्रकाश तिवारी और सैलू दत्त ने सीधी शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को आमंत्रित करके अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी इस दौरान गणमान्य लोगों ने प्रकाश तिवारी और साहिल उद्धत की उपलब्धि की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपनी कला उपलब्धियों से इस जिले का नाम रोशन किया है। इसी दौरान प्रकाश तिवारी मधुर और शैलू दत्त ने इस दौरान अपने माता पिता के साथ सभी पत्रकारों के साथ उन्हें मिले प्रमाण पत्रों के साथ स्मृतियों को साझा किया कार्यक्रम के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को प्रकाश तिवारी ने शैलू दत्त की उपलब्धियों की जानकारी दी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस संबंध में उपलब्धि हासिल करने वाले सैल दत्त से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि उनको उनके इस कार्य के लिए दादा साहब फाल्के बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलेगा। प्रकाश तिवारी मधुर और शैलू दत्त ने अपनी प्रतिभा के दम पर सीधी जिले के छोटे से गांव से निकलकर मुंबई जैसे महानगर में अपनी पैठ बना ली है जो निश्चित तौर पर इस जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादाई है अगर युवा ठान ले तो निश्चित तौर पर भी अपनी कला प्रतिभा के दम पर अपनी मनचाही मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं।

News TOP Footer