ग्राम बिशुनी टोला के आधा सैकड़ा श्रमिकों ने जिला पंचायत में जनसुनवाई के दौरान मजदूरी ना मिलने की शिकायत की

0 411
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 नवंबर को जनपद पंचायत सीधी क्षेत्र ग्राम बिशुनी टोला के आधा सैकड़ा श्रमिकों ने जिला पंचायत में चल रही जनसुनवाई में पहुंचकर उन्हें अपने क्षेत्र में किए हुए कामों की ग्रामीण रोजगार सहायक द्वारा अब तक मजदूरी न दिए जाने की शिकायत की है जिला पंचायत पहुंचे श्रमिकों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र बिशुनी टोला में वृक्षारोपण बोल्डर चेक डैम खेत तालाब डबरी कंटूर टच निर्माण में काम किया था लेकिन रोजगार सहायक द्वारा उन्हें उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही है जबकि उनकी मजदूरी का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना था ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी के अलावा उनके पास दूसरा कोई काम नहीं है इसलिए उनके जीवन यापन पर संकट खड़ा हो गया है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या की जानकारी देने के बाद गांव के जिम्मेदार दो श्रमिकों ने जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ राहुल नामदेव धोटे को अपनी समस्या का आवेदन दिया जिसको मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव जी ने गंभीरता के साथ देखा और सुना और श्रमिकों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्या का निराकरण करने के लिए शुक्रवार को उनके गांव बिशुनी टोला आएंगे और मौके पर मामले की तहकीकात करके उनका निराकरण करेंगे। ग्राम बिशुनी टोला में मजदूरी न दिए जाने की समस्या को लेकर इसके पूर्व भी मजदूरों ने कई बार अधिकारियों के यहां फरियाद की लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पाया अब देखना यह है कि तेज तर्रार आईएएस सीईओ जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे क्या इन श्रमिकों को उनका वाजिब हक दिला पाएंगे या बस यूं ही मामला जांच तक सिमट कर रह जाएगा।

News TOP Footer