सीधी रीवा और पन्ना से लखनऊ गई भाजपा हटाओ देश बचाओ सायकल यात्रा वापस लौटी नेता राम प्रताप यादव ने किया स्वगत

सीधी धर्मेंद : विगत 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के नेता जी मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर दशरथ सिंह पहलवान पन्ना राम प्रताप यादव सीधी अमरेश पटेल रीवा अशोक यादव रीवा के मार्गदर्शन में राकेश सिंह यादव के नेतृत्व में रीवा सीधी और पन्ना से भाजपा हटाओ देश बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा लखनऊ गई थी जिसका लखनऊ पहुंचने पर समाजवादी कार्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा लखनऊ पहुंचे सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधी रीवा और पन्ना से गए सभी 15 साइकल यात्री जिनमें रीवा से राकेश यादव रीवा से विवेक वर्मा सौरभ सिंह यादव राहुल कच्चे रीवा सीधी से राज राखन यादव गया प्रसाद यादव चित्रसेन यादव लाल जी साकेत राज कुमार साकेत आकाश यादव और जय साकेत 29 नवंबर को सीधी पहुंचे साईकिल यात्रा पूरी करके सीधी पहुंचे सभी साइकल यात्रियों का समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा सीधी के पूर्व उम्मीदवार राम प्रताप यादव ने स्वागत किया स्वागत के बाद राम प्रताप यादव ने साइकिल यात्रा से वापस आए युवाओं का मार्गदर्शन किया। मार्गदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्रताप यादव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को साईकिल यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।
