मदिरा सेवन के लिये पैसे ना मिलने पर होटल संचालक को पीट पीट कर किया घायल मामला थाने पंहुचा

सीधी धर्मेंद : रविवार की रात करीब 12 बजे स्थानीय गायत्री मंदिर से उत्तर करौंदिया पहुच मार्ग मे छत्रसाल स्टेडियम के समीप अपने घर जा रहे होटल संचालक को आरोपियो के द्वारा रोंक कर मदिरा सेवन के लिये पॉच सौ रूपयों की मांग की गयी, और दुकानदार ने देने से साफ तौर पर मना कर दिया। जिस पर आक्रोश मे आकर सामुहिक रूप से आरोपियों के द्वारा पीडि़त को लाठी डंडा से पीट पीट कर लहु लुहान कर दिया गया। उक्त घटना मे होटल संचालक का हॉथ टूट गया तो एक अन्य होटल कर्मी को गंभीर चोंट आयी हैं। उक्त घटना के बाद व्यापारी संघ नेे सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताई है एवं सभी आरोपियों के विरूद्ध उचित विधिक कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि सवाई सिंह पिता हरि सिंह बम्बोरथाना झवर जिला जोधपुर राजस्थान एवं वर्तमान पता राजस्थानी मिष्ठान भंडार सीधी द्वारा सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 01.50 पर 22 नवम्बर 21 को सिटी कोतवाली पहुॅच कर शिकायत दर्ज कराई गयी कि 21 नवम्बर की रात करीब 11 बजे राजस्थान होटल की साफ सफाई कराकर वह अपने सहकर्मियों के साथ घर उत्तर करौंदिया की ओर बढ़ा ही था कि छत्रसाल स्टेडियम मार्ग पर एक्सयूवी जीप पर सवार 5 व्यक्तियों के द्वारा मार्ग को अवरूद्ध करते हुए मदिरा सेवन के लिये 500 रूपयों की मांग की गई और पीडि़त द्वारा मना करने पर संयुक्त रूप से आरोपियो के द्वारा लाठी डंडा एवं लात घुसों के द्वारा जमकर मारपीट, गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद सवाई सिंह पीडि़त द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अभिषेक सिंह चंदेल बहरी , राज सिंह विजय फिलिंग स्टेशन सीधी एवं तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली मे एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भा.द.स. 1860 अधिनियम के तहत धारा 341, 294, 323, 327, 506, 34 के तहत अपराध पंजीवद्ध किया है।
