जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने जा रही बसों का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सीधी जिले से 1000 आदिवासी 14 नवंबर की सुबह भोपाल के लिए रवाना होंगे आदिवासियों के रवाना होने के पूर्व 13 नवंबर को जिला प्रशासन ने यात्रा में भोपाल जाने वाली सभी बसों का सघन निरीक्षण किया बसों के निरीक्षण के उपरांत जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी बस ड्राइवर और उनके स्टाफ से रूबरू होकर सभी को सावधानीपूर्वक बसों को लेकर जाने आने और सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करने की समझाइश दी गई कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी ड्राइवर या बस का स्टाफ शराब का सेवन कतई नहीं करेगा इसके साथ ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी बस ड्राइवरों का हेल्थ फिटनेस चेक कराया। यात्रियों को भोपाल रवाना करने के पूर्व जिला प्रशासन सभी सावधानियां बरते हुए इस यात्रा को सुगम बनाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है इसके पूर्व भी भोपाल कई राजनीतिक रैली आ जा चुकी है लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से जितनी तत्परता से और सावधानी से प्रशासन यात्रा को सुगम बनाने में लगा है उससे इस यात्रा के महत्व को समझा जा सकता है क्योंकि इस यात्रा में जाने वाले यात्रियों के समुदाय से आने वाले बड़े चुनावों में राजनीतिक भविष्य निर्भर करता है।

News TOP Footer