स्काउट गाइड के बच्चे एवं बच्चियों ने पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को लगाया स्काउट गाइड प्रतीक चिन्ह

सीधी धर्मेंद : 7 नबम्बर को को स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट एवं गाइड के बच्चे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी पहुंचे । पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर बच्चों ने पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को अपना प्रतीक चिन्ह लगाकर अभिवादन किया बच्चों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले को अपना प्रतीक चिन्ह लगाकर अभिवादन किया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सहर्ष स्काउट एवं गाइड के बच्चों से मिलकर उनको प्रोत्साहित किया स्काउट एवं गाइड आंदोलन वर्ष 1908 में ब्रिटेन में सर बेडेन पॉवेल द्वारा आरम्भ किया गया? धीरे-धीरे यह आंदोलन हर एक सुसंगठित राष्ट्र में फैलने लगा, जिसमे भारत भी शामिल था। भारत स्काउट एवं गाइड की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई, तथा आगे चलकर भारत वर्ष 1938 में स्काउट आंदोलन के विश्व संगठन का सदस्य भी बना। वर्ष 1911 में भारत में गाइडिंग की शुरुआत हुई, तथा 1928 में स्थापित गर्ल गाइड्स तथा गर्ल स्काउट्स के विश्व संगठन में भारत ने एक संस्थापक सदस्य की भूमिका निभाई। भारत स्काउट एवं गाइड की शुरुआत वर्ष 1909 में हुई, तथा आगे चलकर भारत वर्ष 1938 में स्काउट आंदोलन के विश्व संगठन का सदस्य भी बना। वर्ष 1911 में भारत में गाइडिंग की शुरुआत हुई, तथा 1928 में स्थापित गर्ल गाइड्स तथा गर्ल स्काउट्स के विश्व संगठन में भारत ने एक संस्थापक सदस्य की भूमिका निभाई। भारतवासियों के लिए स्काउटिंग की शुरूआत न्यायाधीश विवियन बोस, पंडित मदन मोहन मालवीय, पंडित हृदयनाथ कुंजरू, गिरिजा शंकर बाजपेई, एनी बेसेंट तथा जॉर्ज अरुंडाले के प्रयासों से वर्ष 1913 में हुई। भारत में ‘भारत स्काउट एवं गाइड (बी.एस.जी.)’ राष्ट्रीय स्काउटिंग एवं गाइडिंग संगठन है। इसकी स्थापना 7 नवम्बर, 1950 को स्वतंत्र भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद तथा मंगल दास पकवासा के द्वारा की गई।
