अभियान चलाकर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्णक निराकरण दर्ज कराएं कहा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने

0 164
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के लंबित रहने से जिले की प्रगति प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि माह अक्टूबर में प्राप्त शिकायतों को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से निराकृत करायें। इसके साथ ही 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत निराकरण दर्ज किए बिना दूसरे स्तर पर नहीं जानी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि आगामी एक सप्ताह में शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित एल 1 एवं एल2 अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री खान द्वारा अधिक संख्या में लंबित शिकायतों वाले विभागों को सीएम हेल्पलाइन मे लिए एक-एक नोडल अधिकारी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए है। संबंधित नोडल अधिकारी एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों के निराकरण में प्रगति लायेंगें। ये अधिकारी ई-दक्ष केन्द्र मे उपस्थित रह कर कार्य करेंगें। कलेक्टर ने राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिमजाति कल्याण, लीड बैंक, खाद्य आपूर्ति, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य, पुलिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक शिक्षण एवं नगरीय निकायों के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाए। कलेक्टर ने कहा कि उन्हीं प्रकरणों में समय-सीमा दर्ज किया जाता है जिनमें त्वरित कार्यवाही की आवश्यकता होती है। ऐसे प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखना चाहिए। इनका परीक्षण पूरी गंभीरता से किए जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि पूर्व से लंबित सभी समय-सीमा पत्रों का परीक्षण कर लें। जिनमे कार्यवाही पूर्ण हो गई है, उसे सूची से विलोपित कराये तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में की गई कार्यवाहियों की अद्यतन जानकारी से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री खान द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को शासन द्वारा वर्ष के लिए निर्धारित विभागीय एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए कार्य में प्रगति लाएं। अधिकतर लक्ष्यों के लिए इस वर्ष के अंत तक ही प्राप्ति के प्रयास करें। कलेक्टर ने अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर एक टीम की तरह कार्य करने के लिए कहा है। कलेक्टर द्वारा बिना पूर्व सूचना के टीएल बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि आगामी समय में बैठकों से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer