गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मप्र गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति

0 156
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 नबम्बर को मध्यप्रदेश स्थापनादिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सीधी उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 सीधी के प्रांगण में सांसद श्रीमती रीती पाठक एवं राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ किया इस मौके पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। स्वागत के बाद कार्यक्रम में मध्य प्रदेश ग्राम का गायन किया गया मध्य प्रदेश गान के बाद कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में आदिवासी सैला नृत्य की भी प्रस्तुति देकर मध्यप्रदेश की आदिवासी कला संस्कृत की प्रस्तुति दिखाई गई सभी कार्यक्रमों की मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर सराहना की कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान, वनमंडलाधिकारी श्री क्षितिज कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, गणमान्य नागरिक श्री इंद्रशरण सिंह चौहान सहित गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक, अधिकारी /कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

News TOP Footer