बलात्सग के आरोपी को चुरहट पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

0 492
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी चुरहट के नेतृत्व में बम्हनी पुलिस द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।बताया गया की चौकी बम्हनी में फरियादिया ने दिनाँक11/09/21 को रिपोर्ट किया कि उसके एक रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार गलत काम किया एवं जब वह गर्भवती हो गई और बच्चा हो गया तो उसे छोड़ कर भाग गया । रिपोर्ट पर पर थाना चुरहट में अप. धारा 376 आइपीसी व 3/4,5L/6 पॉक्सो एक्ट कायम कर चौकी प्रभारी बम्हनी पवन सिंह द्वारा विवेचना में लिया गया । आरोपी की पता तलाश की गई जो चेन्नई से गिरफ्तार वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय पेश किया गया जहा से आरोपी को जिला जेल सीधी भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन सिंह ,सहायक उप. राजमणि अहिरवार, प्र.आर.मनोज प्रजापति , आर. सुशील, विनीत का योगदान रहा है।

News TOP Footer