शतप्रतिशत लोगों को 31 दिसम्‍बर तक कोविड का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगाये कहा मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने

0 189
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 अक्टूबर को मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोविड टीकाकरण अभियान में म.प्र. में 7 करोड़ डोज पूर्ण होने पर प्रशासनिक टीम एवं स्‍वास्‍थ्‍य अमले को अथक परिश्रम एवं सहयोग के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिह चैहान ने कहा है कि अभी हमारा लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है। दो डोज पूर्ण  तो कोविड से सुरक्षा सम्‍पूर्ण, इस मूलमंत्र को जन-जन तक पहुंचाये और शत प्रतिशत लोगों को 31 दिसम्‍बर 2021तक कोविड वैक्‍सीन का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाये। इसके लिए प्रतिदिन टीकाकरण कार्य किया जाये। आवश्‍यकता पड़ने पर घर-घर जाकर भी टीकाकरण किया जा सकता है। वीसी में मुख्‍यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रथम डोज के टीकाकरण में सभी ने काफी परिश्रम किया है अब व्दितीय डोज के लिए भी ठोस रणनीति बनाने की आवश्‍यकता है। 31 दिसम्‍बर तक सभी को व्दितीय डोज लगाना है। उन्‍होने कहा कि समाज सेवियों, धर्मगुरूओं, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं आदि सभी को जन अभियान से जोड़ कर लोगों को दूसरा डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जाये। मुख्‍यमंत्री ने स्‍कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्‍यम से उनके माता-पिता को व्दितीय डोज लगाने हेतु प्रेरित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर सीधी एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग में सम्मिलित होते हुए कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान ने जिले के स्वास्थ्य कर्मियों एवं टीकाकरण अभियान में प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। कलेक्टर ने कहा कि हमें आगे भी इस प्रयास को जारी रखना है और 31 दिसम्बर 2021 के पूर्व 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर जिले में कोविड सुरक्षा चक्र बनाना है। तभी हम अपने जिले को कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित कर पाएंगे। ीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीधी एनआईसी कक्ष से सीएमएचओ डॉ आईजे गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ एसबी खरे, डीआईओ डॉ नागेन्द्र बिहारी दुबे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम रूकमणी मरावी बकवा, राधा सिंह नबूहा, अनामिका सिंह पनवार, ममता जायसवाल कपुरी, सीमा त्रिपाठी मऊ, कल्पना कोल तरका, संतोष कुमारी माॅझी पहाडी उत्तर सम्मिलित हुईं।

News TOP Footer