जिले में लॉ कॉलेज की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन करके एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 172
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में एक भी लॉ कॉलेज ना होने की वजह से लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अन्य जिलों में जाकर मजबूरन पढ़ाई करनी पड़ रही है जिले में लॉ कॉलेज की कमी को लेकर समय-समय पर छात्र संगठन आवाज उठाते रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन आश्वासन देने के सिवाय कोई सार्थक पहल नहीं कर सके जिससे सीधी जिला आज भी लॉ कॉलेज की सुविधा से वंचित है लॉ कॉलेज की समस्या को लेकर 25 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद एसडीएम श्रेयस गोखले को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने के पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धीरज सिंह ज्ञापन में की गई मांगों को एसडीएम को पढ़कर सुनाया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धीरज सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी और कहा कि यदि शासन प्रशासन ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होंगे।

News TOP Footer