सीधी शहर के पूजा पार्क में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री किशोरी जी सुनाएगीं कथा

सीधी धर्मेंद : 22 अक्टूबर से सीधी शहर के पूजा पार्क में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री धाम वृंदावन से पधारी कथा व्यास देवी ज्योति किशोरी जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जा रही है 22 अक्टूबर को कथा का शुभारंभ सीधी शहर के फूलमती माता मंदिर से कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा फूलमती माता मंदिर से शुरू होकर पूजा पार्क तक पहुंची जहां देवी किशोरी ज्योति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया पूजा पार्क में प्रथम दिन कथा का श्रवण करने भक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे।
