विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली शहर में रैली

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में छात्रों और छात्र संगठनों द्वारा लंबे समय से विश्वविद्यालय की मांग की जा रही है जिसको लेकर विगत कई महीनों से कुछ छात्र संगठन सीधी जिले में विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रदर्शन धरना और ज्ञापन देकर अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं लेकिन लंबा अरसा बीत जाने के बाद शासन प्रशासन ने छात्रों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके बाद मजबूर होकर एक बार फिर छात्रों ने सीधी शहर में रैली निकालकर विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। छात्रों की रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर उन्होंने जिले के अधिकारियों को एक बार फिर से अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और सीधी जिले में जल्द विश्वविद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की रैली के दौरान छात्रों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी थी और कहा कि यहां के छात्रों को लंबे समय से परेशान होना पड़ रहा है और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए रीवा जबलपुर इंदौर जैसे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है जो दुखदाई है.
