अमृत महोत्सव के अंतर्गत मोहनिया में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल. सोनिया के निर्देशन पर आजादी का अमृत महोत्सव 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 21.10.2021 को ग्राम पंचायत मोहनिया में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में शशांक नंदन भट्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चुरहट के द्वारा बताया गया कि महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए कानून व शिकायतों के निवारण के लिए न्याय वितरण प्रणाली से अवगत कराया गया एवं संविधान में महिलाओं को प्रदान किए मूल अधिकारों, संवैधानिक उपायों, पारिवारिक कानूनों, फौजदारी एवं दीवानी कानूनों, श्रम कानूनों की जानकारी दी गई एवं साथ में ही बच्चों के अधिकार से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की न्याय तक पहुंच आसान बनाने के लिए ही विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में तरूण रंहगडाले मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के द्वारा विवाद विहीन ग्राम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अधिवक्तागण जनपद पंचायत के पदाधिकारी, मोहनिया सरपंच राजकली पटेल, पूर्व सरपंच राजेन्द्र द्विवेदी, कोष्ठा सरपंच रमेश बंसल एवं काफी तादाद में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
