बीजेपी कार्यालय में कहा पाकिस्तान के जैसा झंडा बांधने से मचा बवाल

सीधी धर्मेंद : मप्र के बैतूल भाजपा कार्यालय में पाकिस्तान के जैसा झंडा किसी के द्वारा बांधे जाने की व्हाट्सएप पर शिकायत मिली थी। गुगनानी की शिकायत के बाद इस मामले की जांच की गई तो पाया गया कि झंडा अनुमति लेकर बीजेपी कार्यालय में बांधा गया था। मंगलवार सुबह इस झंडे को खोल भी लिया गया है। ईद मिलान्नदुबी की पूर्व संध्या पर जिला भाजपा कार्यालय में पाकिस्तान के जैसा मिलता-जुलता झंडा बांधने देने से बवाल मच गया। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण गुगनानी द्वारा इसका विरोध करते हुए सोमवार रात्रि में ही इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से कर कार्यवाही की मांग की गई। मंगलवार सुबह पाकिस्तान के झंडे से मिलता-जुलता झंडा खोल लिया गया। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण गुगनानी की शिकायत के मामले में बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में पाकिस्तान के जैसा झंडा किसी के द्वारा बांधे जाने की व्हाट्सएप पर शिकायत मिली थी। गुगनानी की शिकायत के बाद इस मामले की जांच की गई तो पाया गया कि झंडा अनुमति लेकर बीजेपी कार्यालय में बांधा गया था। झंडे की एक डोर बीजेपी कार्यालय के भीतर भी बंधी हुई पाई गई है। मंगलवार सुबह इस झंडे को खोल भी लिया गया है। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि जो झंड़ा बीजेपी कार्यालय में बांधा गया था वह चांद-सितारे वाला सफेद रंग का झंड़ा था जबकि पाकिस्तान का झंडा हरे रंग का होता है। यह झंडा पाकिस्तान का नहीं है यह मुस्लिम धर्म का झंडा था जिसे खुलवा दिया गया है। इस मामले में कोई भी कार्यवाही इसलिए नहीं की गई क्योंकि यह झंडा पाकिस्तान का था ही नहीं। इसके साथ ही एसपी सिमाला प्रसाद ने यह भी कहा कि ईदमिलान्नदुबी की रात्रि में भाजपा कार्यालय के सामने ही मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शरबत सहित अन्य खाद्य सामग्री भी लोगों को वितरित की गई थी। यह एक धार्मिक कार्यक्रम के अनुसार किया गया था इसमें कार्यवाही जैसी कोई बात नहीं है।
