भारतीय संविधान जनता की मूल भावना एवं सामाजिक समरसता का केंद्र है कहा विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

0 193
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय संविधान जनता की मूल भावना एवं सामाजिक समरसता का केंद्र है। इसका हम सभी को आदर व सम्मान करना चाहिए। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ने आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहरी के अंबेडकर भवन में व्यक्त किए कोल जनजाति विकास संस्थान के द्वारा आयोजित कोल जनजाति की सामाजिक कार्यशाला में कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर ने सभी को समानता एवं आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किये है। श्री पटेल ने कहा कि आज देश में फासिस्टवादी ताकतें संविधान को बदलना चाहती है। श्री पटेल ने कोल समाज की कार्यशाला में सहभागी सभी प्रतिभागियों से कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जिसके द्वारा हम अपनी तरक्की कर अन्य लोगों को ऊंचा उठा सकते हैं। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि सिहावल क्षेत्र समरसता का प्रतीक है इसमें सभी समाज भाईचारे एवं सद्भाव के साथ रहते हैं। विधायक श्री पटेल ने कार्यक्रम में घोषणा की कि अगले वित्तीय वर्ष में विधायक निधि से बहरी अंबेडकर भवन परिसर में संविधान निर्माता डॉण्भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री रामलाल रौतेला अध्यक्ष जनपद पंचायत सिहावल श्री श्रीमान सिंह जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र सिंह भंवर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

News TOP Footer