अतिकुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण का दी गईं दवाइयां और सलाह

0 191
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माह सितम्बर 2021 में पोषण माह का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों का वजन, लंम्बाई-ऊचाई का नाप लेकर अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की गई। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य जाच कर बच्चों को उचित दवाई एवं सुविधा देने हेतु महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।इस क्रम में मंगलवार को सेक्टर बंजारी में पर्यवेक्षक ममता सिंह एवं राधा सिंह के द्वारा कुल 52 बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जा कर एमोकसोसिलिन, आयरन फालक, कैल्सियम, एल्वोंडाजोल इत्यादि दवाई वितरण कराई गई। आर.बी.एस.के दल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक द्वारा बच्चों के माताओं एवं परिवार से उचित समुचित पोषण आहार एवं व्यवहार के संबंध में स्थानीय बघेली भाषा में चर्चा की गई। परियोजना बाल विकास परियोजना सीधी क्र. 02 में कमजोर बच्चों के निरंतर देखभाल एवं सामुदायिक सहभागिता हेतु स्वेच्छित पोषण मित्र स्थानीय स्तर पर तैयार किये जा रहे हैं। इनका उन्मुखीकरण कर इन्हें भी समाज की जिम्मेदारी हेतु सशक्त किया जाएगा।

News TOP Footer