केंद्रीय राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांगको लेकर जिला युवक कांग्रेस ने मौन धरना प्रदर्शन किया

0 496
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 11 अक्टूबर को जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की अगुवाई में जिला युवक कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना प्रदर्शन किया अंबेडकर प्रतिमा के नीचे युवक कांग्रेस 2 घंटे से भी अधिक समय तक मौन होकर धरने पर बैठा रहा इस दौरान तेज धूप में बैठे कांग्रेसियों को लेकर जनता में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही 2 घंटे बाद धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने धरना प्रदर्शनों की कारणों की जानकारी दी और कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों की जिस निर्ममता से गाड़ी चढ़ा कर हत्या की है और सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री और उसके बेटे का बचाव कर रही है युवक कांग्रेस ने केंद्रीय राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करता है इसके साथ ही युवक कांग्रेस ने देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

News TOP Footer