जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति और ललितपुर-सिंगरौली परियोजना समन्वय की आज होगी बैठक

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने जानकारी देकर बताया कि सांसद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी की अध्यक्षता में दिनांक 11.10.2021 को कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में 11ः30 बजे से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (जिला स्तरीय समिति दिशा) आयोजित की गयी है। कलेक्टर श्री खान ने सभी संबंधितो को सूचित किया है कि एजेण्डानुसार निर्धारित तिथि को नियत स्थल एवं समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ललितपुर-सिंगरौली परियोजना के रीवा से सिंगरौली खण्ड में रेलवे से संबंधित कार्यो की समीक्षा बैठक सांसद सीधी संसदीय क्षेत्र-11 श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में बैठक सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री खान ने सभी संबंधितो को निर्देशित किया है कि रीवा से सिंगरौली रेलवे से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं अद्यतन जानकारी के साथ दिनांक 11.10.2021 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
