खिलाड़ियों ने 22 वें जूनियर राज्य स्तरीय वूशु चैंपियनशिप में जीता पदक पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का सम्मान किया

0 640
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ( नियंत्रण करता अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले (जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी) के द्वारा मध्य प्रदेश वूशु संघ द्वारा इंदौर में आयोजित हुए 22 वें जूनियर वूशु स्टेट चैंपियनशिप में जिला सीधी से शामिल हुए तीनों विजेताओं का आज सम्मान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई है। जिला सीधी से अंकित सेन , रागिनी सिंह , जूही बनर्जी प्रतियोगिता में शामिल होने इंदौर गए थे जिनमें तीनों प्रतिभागियों ने दो गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ अपने जिले का भी नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अंकित सेन ने गोल्ड मेडल साथ ही रागिनी सिंह ने गोल्ड मेडल तथा जूही बनर्जी ने सिल्वर मेडल हासिल कर अपने माता पिता तथा जिला को गौरवान्वित किया है सीधी में पुलिस परेड ग्राउंड के बगल स्थित पुलिस विभाग के दूसरे ग्राउंड में सामुदायिक भवन स्थित है जहां खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कुशल प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। समय-समय पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नियंत्रक अधिकारी पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला अधिकारी- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर उचित दिशा निर्देश एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप प्रतियोगिता में सीधी से शामिल हुए 3 खिलाड़ियों में सभी ने मेडल हासिल कर स्वयं की मेहनत साथ ही प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश को सार्थक सिद्ध किया है।

News TOP Footer