भाजपाइयो ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद स्वदेशी, स्वच्छता और नशा मुक्ति का लिया संकल्प

सीधी धर्मेंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस पखवाड़े में आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई एवं भाजपा के जिला संगठन प्रभारी, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया के मुख्य अतिथि में जिले के सभी मंडलों में महात्मा गांधी जी की जयंती स्वच्छता दिवस, स्वदेशी के संकल्प के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखा गया। स्थानीय गांधी चौक में स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात स्थानीय प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की सांकेतिक सफाई करके हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचन्द्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान पूनम सोनी, मनीला सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
