आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शहर में निकाली प्रभात फेरी

0 213
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2021 से दिनांक 14 नवम्बर 2021 तक आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की शुरूआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला न्यायालय परिसर से गांधी चैक तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी की आगुआई स्वयं प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र द्वारा की गई। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला न्यायालय परिसर से प्रातः 08 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। प्रभातफेरी में जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह सहित समस्त अभिभाषकगण, आंगनवाड़ी कार्यकता, एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. के छात्र, नेहरू युवा केन्द्र के वालेंटियर्स, जिला प्राधिकरण एवं जिला न्यायालय के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला न्यायालय से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी का समापन गांधी चौक पर हुआ, जहा पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों तथा अधिवक्तागण द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद प्रधान जिला न्यायाधीश श्री मिश्र ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा कि गांधी जी के सिद्धांत हमेशा समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे तथा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर ही विवाद-विहीन समाज की स्थापना की जा सकती है।-

News TOP Footer