सतीश चंद पटेल के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रमीणो ने कलेक्ट्रेट को घेरा ज्ञापन सौपा

सीधी धर्मेंद : विगत 17 अगस्त को ग्राम बरगमा थाना कमर्जी तहसील चुरहट निवासी सतीश चंद पटेल की ग्राम कुसपरी की 19 अगस्त को भितरी पहाड़ में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी जिसको लेकर उनके परिजनों द्वारा मृतक की हत्या की आशंका व्यक्त की गई थी और पुलिस से लगातार जांच की मांग की जाती रही है लेकिन महीनों बीत जाने के बाद उक्त मामले में किसी भी आरोपी के ना पकड़े जाने से आक्रोशित मृतक के परिजनों और गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने 27 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मृतक की हत्या का राज फास किए जाने मृतक के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने घटना में हीला हवाली किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया घेराव में आए सैकड़ों लोगों ने इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन से मृतक के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने और मामले की जांच सीबीआई या एसआईपी के माध्यम से कराए जाने और तत्कालीन थाना प्रभारी राम सिंह को सस्पेंड किए जाने की मांग की जाने लगी कई घंटों तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भाषण बाजी करने के बाद आक्रोशित भीड़ में अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री राजावत को सौंपा और ज्ञापन में दर्ज मांगों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की और कहा कि यदि हमारी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो हम आगे बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।
