कर्नल अजय कोठियाल दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल विधानसभा पहुँचे

0 275
Main Ad1

आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल विधानसभा पहुँचे हुए हैं,आज कर्नल कोठियाल ने सुबह माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद तल्लीताल में गांधी मूर्ति व महावीर चक्र विजेता राजेश अधिकारी तथा बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जिसके बाद मल्लीताल तक रोड शो कर रामसेवक सभा प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित किया।

Main Ad1


जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा एक दूसरे के विधायकों को तोड़ने का ही काम करती रहती है जबकि विकास के नाम पर पिछले 20 सालों में दोनो ही पार्टियों द्वारा केवल अपना विकास किया गया है और उत्तराखंड की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जो घोषणाएं की गई है उनको धरातल पर उतारा जाएगा।

News TOP Footer