जन्मदिन पर मिली बधाई और शुभकामना के लिए अजयसिंह ने पत्र लिखकर व्यक्त किया आभार

0 181
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पत्र लिखकर उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनायें देने वाले आत्मीयजनों के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है| उन्होंने कहा कि आज 23 सितम्बर को मेरे जन्मदिन पर सभी आत्मीय जनों की शुभकामनायें और बधाई मुझे प्राप्त हुई हैं| मैं चुरहट के मतदाताओं सहित प्रदेश भर से आए हुये उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, इष्ट मित्रों, स्नेहीजनों और परिवार से जुड़े लोगों का अत्यंत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने और क्षेत्र के विकास के लिए संबल प्रदान कर मेरा हौसला बढ़ाया है| सिंह ने कहा कि वे सभी को विश्वास दिलाते हैं कि वे सभी की अपेक्षाओं को सर्वोपरि रखेंगे और हमेशा की तरह राजनीतिक दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य करते रहेंगे| उन्होंने कहा कि जन्मदिन एक ऐसा अवसर है जो हर वर्ष सभी के जीवन में आता है| ईश्वर को याद करते हुये मैं इस दिन को सामान्य दिनों की तरह स्वीकार करता हूँ| सिंह ने कहा कि ताम-झाम से दूर रहकर भव्य आयोजन से परे रहने की उनकी पूरी कोशिश रहती है और इस प्रयास से वे आप को मैं आम आदमी के और निकट महसूस करते हैं | सिंह ने सभी स्नेहीजनों को सभी को धन्यवाद और शुभकामनायें देते हुये आशा व्यक्त की है इसी तरह आगे भी सभी का स्नेह और संबल मिलता रहेगा|

News TOP Footer