पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन उनके चाहने वालों ने पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया


सीधी धर्मेंद : 23 सितंबर को मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विंध्य के माटी के सपूत अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन उनके चाहने वालों ने पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया मध्यप्रदेश के भोपाल मैं अजय सिंह राहुल के जन्मदिन पर c-19 बंगले में आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जीतू पटवारी सहित अनेक दिग्गज नेताओं और प्रदेश भर से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं और अजय सिंह के चाहने वालों ने उनका जन्मदिन उनको शुभकामनाएं देकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। अजय सिंह का जन्मदिन पूरे मध्यप्रदेश के शहर नगर और गांव गांव में मनाया गया सीधी जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में अजय सिंह राहुल के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी धर्मों के प्रतिनिधियों का शाल और श्रीफल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया और जनता में समरसता और सद्भाव का पैगाम देने की कोशिश की गई कांग्रेस पार्टी लोगों को यह बताना चाहती थी कि वरिष्ट नेता अजय सिंह राहुल भैया सभी जाति सभी धर्म के नेता है और वह सब के लिए समर्पित है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान आनंद सिंह चौहान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह सुरेश प्रताप सिंह कमल कामदार सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। देर शाम अजय सिंह राहुल के जन्मदिन पर सीधी शहर के पूजा पार्क में स्थित साईं मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा सहित समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भंडारे के बाद पूजा पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने लाडले नेता अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन पर गणेश मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 101 थालियों में दीप जलाकर अजय सिंह राहुल की दीर्घायु के लिए भगवान् श्री गणेश की आरती की। आरती के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने खूबसूरत केक काटकर अजय सिंह राहुल के जन्मदिन का जश्न मनाया। केक काटने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने इंडिया न्यूज़ को अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन पर जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से अन्य कांग्रेश पदाधिकारियों ने भी अजय सिंह राहुल भैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
