सड़क ना होने की समस्या लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे मिसिरगमा से एक दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण

0 282
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 22 सितंबर को जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मिसिरगमा से एक दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चे उनके गांव के उनके मोहल्ले में सड़क ना होने की समस्या लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्या का आवेदन देकर जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली को अपना आवेदन दिया और बताया कि गांव के कुछ लोग जो नहीं चाहते कि गांव का विकास हो और लोगों को रोड की सुविधा मिले उनके द्वारा उनके घर तक पहुंचने वाली रोड में अड़ंगा डाला जा रहा है और तहसीलदार के यहां झूठा प्रकरण चलाकर सड़क ना बनने देने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है जिसके बाद अपर कलेक्टर ने उनकी बातें सुनकर उनको उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया  जिले के अपर कलेक्टर हर्सल पंचोली को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद अपनी समस्या लेकर आए मिसिरगवा के ग्रामीणों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और कहा कि यदि गांव में यह रोड नहीं बनेगी तो हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा और हमारी आने वाली पीढ़ीया विकास से कट जाएंगी उन्होंने शासन प्रशासन से तत्काल इस रोड को बनवाए जाने की मांग की है।

News TOP Footer