जिला बीजेपी ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों धोवी मोची नाई और फुटपाथ व्यवसाइयो का किया सम्मान

0 182
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 21 सितम्बर को जिला बीजेपी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के दौरान समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों धोवी, मोची, नाई और फुटपाथ व्यवसाइयो का सम्मान किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व रीवा सम्भाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि चुरहट विधायक और प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीती पाठक एवं जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर सभागार में बैठे जनता जनार्दन को प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस जनता के कल्याण को समर्पित है। प्रदेश महामंत्री और संभागीय संगठन प्रभारी श्री रावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिले में कई नवाचार हुए हैं। सभी नवाचार और कार्यक्रम पार्टी के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समर्पित होना चाहिए। पार्टी द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी सैकड़ों योजनाओं का बखान किया। जिसपर  सभी ने तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनके प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।  कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कोरोना काल में जनता के कल्याण के कार्यक्रमों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और कहा कि जनता के कल्याण के लिए अर्थ की कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों धोवी, मोची, नाई और फुटपाथ व्यवसाइयो का सम्मान किया।  कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व रीवा सम्भाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों के जबाब दिए।

News TOP Footer