22 सितंबर को छिजवार रीवा में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का संभागीय सम्मेलन बताया उमेश तिवारी ने

सीधी धर्मेंद : टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा का संभागीय सम्मेलन रीवा जिले के ग्राम छिजवार में 22 सितंबर 2021 को सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है। उमेश तिवारी ने बताया है कि सम्मेलन कई विषयों को लेकर किया जा रहा है जिनमें विगत 11 महीने से दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को रीवा संभाग में विस्तारित किये जाने की रणनीति पर चर्चा होगी और मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीनों किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का कानून बनाये जाने की मांग की जाएगी साथ ही रीवा संभाग के सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण के नाम पर वर्षों पूर्व औने-पौने कीमत पर लूटी गई किसानों की भूमियां जिन पर अभी तक उद्योग स्थापित नहीं किए गए हैं वह भूमियां किसानों को वापिस किए जाने पर चर्चा एवं निर्णय किया जाएगा। इसी तरह अधिग्रहित भूमियों के प्रभावित किसानों खासकर आदिवासियों के विस्थापन, पुनर्वासन एवं शर्तों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर चर्चा एवं निर्णय किया जाएगा। उमेश तिवारी ने बताया है कि 22 सितंबर को रीवा जिले के ग्राम छिजवार में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित संभागीय सम्मेलन में सीधी जिले में कार्यरत विभिन्न किसान संगठन जो संयुक्त किसान मोर्चा के घटक दल है के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। संभागीय किसान सम्मेलन में प्रदेश एवं देश में किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले कई साथी भी पहुंचेंगे।-
