वन विभाग के आला अधिकारी को वन समिति अध्यक्ष ने क्यो कहा यहाँ रहने नहीं पाएँगे

0 374
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गत दिवस सीधी जिला कोतवाली में वन विभाग सीधी के अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत वन समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा गोपाल पटेल के कार्यकर्ता सुनील पटेल पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है कोतवाली पुलिस ने वन मंडल के आला अधिकारियों के आवेदन पर वन समिति अध्यक्ष उषा गोपाल पटेल के कार्यकर्ता सुनील पटेल के विरुद्ध धारा 353 294 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसको लेकर वन समिति के अध्यक्ष उषा गोपाल ने धमकी भरे लहजे में मिडिया पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है अपने कार्यकर्ता पर दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत की सदस्य और वन समिति की अध्यक्ष उषा गोपाल पटेल ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों ने बिना उनकी जानकारी के चोरी छुपे उनके कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कराया है जबकि वह अपने कार्यकर्ता के साथ वन मंडल अधिकारी के पास गई थी और उनसे जानकारी मांगी थी लेकिन जानकारी देने के बजाय उन्होंने कुछ दिन बाद इस तरह का काम किया है आगे उषा  गोपाल ने कहा कि यदि अधिकारी को हमारे कार्यकर्ता से कोई शिकायत थी तो उनको पहले हमसे बताना चाहिए था इसके साथ ही उषा गोपाल ने वन विभाग के आला अधिकारियों पर तीखे प्रहार किए इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के वन मंडल अधिकारी से उनके कार्यालय में पहुंचकर मुलाकात की और उनका इस मामले में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया और कहा कि आपको जो भी जानकारी चाहिए आपको जिला कोतवाली से मिल जाएगी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे यह भी कहा कि आप के खिलाफ वन समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा गोपाल पटेल ने प्रतिक्रिया दी है इसमें आपका पक्ष जाना जरूरी है इसके बावजूद उन्होंने अपना पक्ष एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सामने नहीं रखा।

News TOP Footer