बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 विजय दिवस मनायेगी कांग्रेस 16 सितम्बर को कांग्रेस करेगी युद्ध वीरों का सम्मान

0 223
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आईटी एवं सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने जानकारी दी है की मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा दिनांक 16 सितम्बर 2021 को दोपहर 12ः00 बजे जवाहर कांग्रेस भवन अर्जुन काम्पलेक्स सीधी में विजय दिवस मनाया जाना है। कार्यक्रम अवसर पर 1971 के युद्ध वीरों एवं शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में सीधी जिले में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, वरिषठ कांग्रेस जन, नगरीय निकाय के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, जिला महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भा.रा.छा. संगठन, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, अनु.जा. कांग्रेस, पिछड़ावर्ग कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, उपभोक्ता संरक्षण कांग्रेस, जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल,सभी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष,सभी संगठनों के पूर्व अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त अध्यक्ष सादर आमंत्रित हैं।

News TOP Footer