मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार


नैनीताल के नैना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा को भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया। जिसके बाद तड़के चार बजे से ही नैना देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। माता के दर्शन के लिए भक्त तीन बजे से ही मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। साढ़े चार बजे के बाद भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। सुबह 7:30 बजे से मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।इस दौरान मंदिर और इसके


आसपास का पूरा माहौल नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र में कोविड-19 के नियमों का पालन कराया गया। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
मेले में आज14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कर पंच आरती के बाद भक्तों के दर्शनार्थ रखी गई। रात्रि में देवी पूजन और देवी भोग होगा।
– 15 सितंबर को प्रात: पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, कन्या पूजन, पंच आरती, रात्रि दवी पूजन व देवी भोग।
– 16 सितंबर को प्रात: पूजन, सुंदरकांड व नंदा चालीसा पाठ, पंच आरती, रात्रि देवी पूजन और देवी भोग।
– 17 सितंबर प्रात: पूजन, देवी पूजन एवं भोग, मूर्ति विसर्जन (मां नयना देवी मंदिर परिसर)।
